वैदिक शिक्षा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के अद्भुत संगम "ऋषि दयानन्द "

 ऋषि दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि 30अक्टूबर पर विशेष 


वैदिक शिक्षा का विराट वट बृक्ष 

आर्यसमाज के रूप मे स्वामी दयानन्द सरस्वती ने भारत मे यह वीज आरोपित किया, जिसकी शाखाएं आज केवल देश मे ही नहीं तो सारे विश्व में फैल रही हैं। उनकी शिक्षाओं से प्रेरित महात्मा हंसराज ने दयानंद एंग्लो वैदिक शिक्षा समिति  की स्थापना किया, जिसके 1000 विद्यालय, 75 महाविद्यालय तथा कुछ विश्व विद्यालय आज प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। ये डी.ए.वी. ही है जो ईसाई मिशनरियों के विद्यालयों से टक्कर ले रहा है, लाहौर से कोलकाता तक हिंदी भाषा की अलख डीएवी ने ही जगा दिया। और स्वामी जी ने देश आजादी हेतु क्रांतिकारियों की नर्सरी ही खड़ी कर दिया।

आधुनिक भारत में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आकाश के देदीप्यमान नक्षत्रों में कदाचित सर्वाधिक प्रभावी और साहसी महर्षि दयानन्द सरस्वती रहें हैं। अपने नेतृत्व, तार्किकता, निर्भीकता, वक्तृत्व कौशल, सांगठनिक क्षमता से आद्यतन चमत्कृत करने वाली प्रतिभा के धनी महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती के जन्म के दो सौ तीन वर्ष होने पर उनके अद्भुत व्यक्तित्व के बहुआयामी क्रियाशीलता तथा प्रभावकारिता का स्मरण स्वाधीनता के अमृतकाल में स्वाभाविक ही है। भारतीय राजनैतिक स्वतंत्रता के वैचारिक पक्षधर भी इस सत्य तथा तथ्य से सहमत हैं कि साहस्त्रों वर्षो की परतंत्रता का दामन, अत्याचार और बल पूर्वक मतांतरण की पीड़ा का प्रतिकार करने वाले प्रयत्न कभी केवल राजनीती नहीं थी। भारत का सामाजिक, राजनैतिक चेतना अपनी व्यथा से निरन्तर विचलित तो थी मगर साथ ही समाज सुधार धर्मचिंतन पारम्परिक ज्ञान और व्यक्ति निर्माण की आयोजना में भी निरन्तर संलग्न भी रही। इसी पृष्ठीभूमि में भारत के स्वत्व तथा स्वधर्म की सामूहिक प्रस्तुति अनेकानेक संतों, सन्यासी, विद्वानों, कबियों, साहित्यकारों साधुओ तथा गुरुओं के विचारों के दृश्यमान हो रही थी इसी क्रम में मुगलो की क्रूरता और अंग्रेज आक्रांताओं की दुष्टता के बलशाली होने का वैचारिक प्रतिरोध जिन सामाजिक आंदोलन ने प्रकट रूप में किया उनमें "आर्य समाज" का अप्रतिम योगदान है।

गुरु के आदेश पालक 

भारतीय सांस्कृतिक वैभव के प्रबल समर्थक और वैदिक परंपरा की वैज्ञानिकता के प्रतिपालक स्वामी दयानन्द सरस्वती ने भारतीय समाज की परतंत्रता के परिणामस्वरुप अतिव्याप्त दयनीयता, आत्मबिस्मृत, आत्महीनता और रूढ़िवाद की विक्रीतियों को स्वयं निकट भाव से देखा था। दासबोध, आडम्बर तथा कर्मकांड में संलिप्त समाज के मूल भय से उन्होंने स्वयं साक्षात्कार किया था। अतएवं आत्मगौरव, आत्मनिर्भरता और आत्माभिमान का पाठ पढ़ाने के लिए उन्होंने भारतीय जनमानस को संसार की सर्वोच्च सभ्यता, धर्म और संस्कृति को सर्वोत्कृष्टता से परिचित कराना प्रारम्भ किया। सर्बत्र आर्य राज्य और धर्म की विद्यमानता तथा ज्ञान विज्ञान में अग्रग़न्यता भारत का वैशिष्य रहा था। स्वामी दयानन्द ने भारतीयों को इस तथ्य से अवगत कराने की प्रतिज्ञा ली, देश के पतन मार्ग पर प्रबृत होने के कारण की समीक्षा करते हुए स्वामी दयानन्द ने आलस्य, प्रमाद द्वेष, पुरुषार्थ हीनता तथा पराँगमुख्ता को चिन्हित किया।

मूर्ति पूजा के कारण उत्पन्न रूढ़ियों पर प्रहार करते हुए स्वामी दयानन्द ने मूर्ति पूजा की कठोर आलोचना करने के बावजूद मूर्ति भंजन के प्रबल विरोधी थे। उनका कहना था कि ये हमारे पूर्वजों, महापुरुषों की मूर्तियां हैं। विदेशी, पश्चात् आक्रांताओं के शासन का विरोध किया, वैदिक मंत्रो की समसामयिक व्याख्या करते हुए पराधीनता की निंदा की और स्वाधीनता व राष्ट्रीयता के प्रति जनमानस को जागृत किया। सत्यार्थ प्रकाश में उन्होंने स्वदेशी शासन की बात की आर्याभिविनय में स्वराज्य पर चर्चा की। ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका में भी स्वराज्य शब्द का अनेक बार प्रयोग किया। "वेदों की ओर लौटो" नारे के माध्यम से स्वामी जी ने भारतीय पुनर्जागरण की नीव रखी। उनके गुरु स्वामी विरजानांद सरस्वती के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में प्रत्यक्ष रूप से संबद्ध होने का प्रमाण भी आज उपलब्ध है। उनका स्वाधीनता संग्राम के सैनिकों तथा जनमानस को अंग्रेजी आततायी शासन के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित करने वाले सन्यासियों में प्रमुख स्थान था। अपने गुरु स्वामी विरजानांद के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए उन्होंने "आर्य समाज" की स्थापना किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी।

राष्ट्रीय पुनर्जागरण के अग्रदूत 

वस्तुतः इस कालखंड में अंधविश्वास और पाखंड का निर्भीकता पूर्वक खंडन कर समाज सुधार, शिक्षा प्रसार, धर्म प्रचार, राष्ट्रीयता की भावना का संचार तथा स्वदेशी को प्रोत्साहित में संलग्न यह एक मात्र व्यापक जन आंदोलन था। संविधान सभा के सदस्य तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य रहे पट्टभिसीतारमईया ने राष्ट्रीय आंदोलन में आर्य समाज के महान देशभक्ति पूर्ण तथा परंपरा से प्राप्त सर्वोत्कृष्ट तत्वों का समकालीन परिस्थितियों में सुन्दर समन्वय बताकर उसके योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की है । सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी साहित्यकार रोमा रोला ने स्वामी दयानन्द को राष्ट्रीय चेतना के पुनरजागरण तथा पुनर्जन्म के भारतीय आंदोलन की सबसे अधिक ओजस्वी शक्ति कहा है। इसके कारण श्यामजी कृष्ण वर्मा, लाला लाजपत राय, लाला हरदयाल, वीर सावरकर, भाई परमानन्द, राजा महेन्द्र प्रताप जैसे अनेकानेक क्रन्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानी आर्य समाज की वैचारिक गतिशीलता और वैचारिक  व्यहारिक सक्रियता से अत्यंत प्रभावित हो गए। राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रियता पूर्वक सम्लित होते हुए स्वामी श्रद्धानंद ने मोपला अत्याचारों की राजनैतिक मंचों पर विद्यमान उदासीनता और एकपक्षियता का प्रबल प्रतिकार किया। परिणाम स्वरुप उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी। और गांधी ने इस हत्या का प्रकारान्तर से समर्थन किया। वस्तुतः अछूतोद्धार, समरसता, स्वदेशी, स्वभाषा और स्वतंत्रता के राष्ट्रीय आंदोलन के प्रस्थावित विन्दुओ को सर्वप्रथम स्वामी दयानन्द सरस्वती ने ही चिह्नित किया था, उनकी रचना सत्यार्थ प्रकाश भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन की वह यज्ञ ज्वाला थी जिसने हज़ारों क्रांतिकारियों को पराधीनता के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रभावित किया।

समाज की स्वतः स्फूर्ति प्रेरणा और सहयोग राशि से संवल प्राप्त करते हुए डी.ए.वी. शिक्षण संस्था लाहौर से कोलकाता तक दयानन्द "एंग्लो वैदिक" शिक्षण संस्थान संस्कृति, हिंदी तथा अंग्रेजी की शिक्षा के साथ- साथ भारतीय संस्कृति के प्रवेश द्वार का स्वरुप ग्रहण करने लगी। साथ ही स्वदेशी, संस्कार और स्वतंत्रता के विचारों को प्रसारित करने का मंच बनने लगा, आर्य समाज ने अनेक पोलेटेक्निक, आधुनिक कालेज, मेडिकल कालेज ललित कला, विद्यालय, बालिका विद्यालय भाषा परंपरा,, कृषि विद्यालय, हस्तकला प्रशिक्षण, औद्दोगिक शिक्षण संस्थान, आदि की स्थापना की जिससे क्षात्र छात्राओं को कला शिल्प, उद्योग का समुचित प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस प्रकार महात्मा हंसराज ने स्वामी जी की शिक्षाओं से प्रभावित होकर जो ज्योति प्रकाशित की उसका प्रकाश यत्र तत्र सर्बत्र फ़ैलने लगा। आज डी.ए.वी. शिक्षण संस्थाओं का प्रचार प्रसार विदेशों तक हो गया है, फिजी, मरीसस, फ्रेंच गयाना, ब्रिटिश गायना, नेपाल इत्यादि देशों में भी संस्थाएं स्थापित हैं। सूरीनाम, सिंगापुर, त्रिनिदाद, दक्षिण अफ्रीका, तंजनिया, कैनिया, युगांडा, म्यांमार, ब्रिटेन, अमेरिका आदि देशों में आर्य समाज द्वारा शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की गयी है, ये सभी शिक्षण संस्थाएं भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के सुन्दर समन्वय का कार्य करती हैं। भारतीय मूल के प्रवासी भारतीयों के सांस्कृतिक अनुराग संस्कार और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ साथ हिंदी भाषा और वैदिक मूल तत्वों से संयुक्त रखने में वे संस्थाएं संलग्न हैं।


स्वतंत्रता सेनानियों के प्रेरक 

स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य श्यामजी कृष्ण वर्मा यूरोप में विदेशी क्रन्तिकारी संस्थाओं से संपर्क कर भारतीय स्वाधीनता के लिए बृहद सांगठनिक प्रयास करने लगे। महाराष्ट्र के वीर सावरकर, पंजाब के लाला हरदयाल के साथ प्रमुख आर्य समाजी भाई परमानन्द, सरदार अजित सिंह, भाई बालमुकुंद तथा पंडित गेदालाल दीक्षित क्रन्तिकारी आंदोलन में अग्रगणी बने। शहीद भगतसिंह के आर्य समाज के संपर्क के विस्तृत वर्णन मौजूद है उनके चाचा आर्य समाजी थे, भगतसिंह लिखते हैं कि मेरे अंदर जो देशभक्ति आयी वह अपने चाचा की डायरी पढ़कर आयी। क्रन्तिकारी सुखदेव आर्यसमाजी थे दुर्गा भाभी, भगवतीचरण वर्मा, रामप्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह इत्यादि क्रांतिकारियों की नर्सरी आर्यसमाज ने खड़ी कर दी थी। इतना ही नहीं स्वामी विवेकानंद तो ब्रम्हासमाजी थे जब वे एक बार पुणे गये तो लोकमान्य तिलक ने उन्हें सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने को दिया जिससे उनका कायाकल्प ही हो गया वे कहते हैं कि उनके अंदर जो देशभक्ति जगी वह सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने के पश्चात् जगी यानी उनके भी प्रेरणा श्रोत महर्षि दयानन्द सरस्वती थे। हम समझ सकते हैं लोकमान्य तिलक, लाला लाजपत राय, विपिनचंद पाल ये सारे के सारे स्वतंत्रता सेनानी स्वामी दयानन्द से प्रेरित थे। स्वामी दयानन्द भारतीय सांस्कृतिक मनीषा थे उनके बारे में जितना लोगों को ज्ञात है उससे अधिक उस मनीषा का अज्ञात पक्ष भी है। वे थे तो अहम् ब्रम्हास्मी के उपासक थे मूर्ति पूजा में विस्वास नहीं था लेकिन उनका जीवन का बहुत अधिक समय उदयपुर में महाराणा के यहाँ बीतता था महाराणा तो भगवान एकलिंग के उपासक थे लेकिन महर्षि दयानन्द ने कभी भी इनसे मत-भेद नहीं किया क्यों यह समझने की आवस्यकता है । वास्तविकता यह है स्वामी दयानन्द सरस्वती राष्ट्रभक्ति के उपासक थे स्वतंत्रता व स्वाभिमान के उपासक थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ