महाप्रलय, सृष्टि और महर्षि मनु


 महाप्रलय और महर्षि मनु 

प्रमाण मिलता है कि सातवे मन्वंतर की अटठाइसवीं चतुर्युगी के सतयुग और त्रेता युग के सन्धिकाल के समय आकाश गंगा के सातों सूर्य भ्रमण करते हुए पृथ्वी के समीप आये तो पृथ्वी का ताप वढ़ गया और सूर्य भगवान पृथ्वी का सभी जल सोख लिया अथवा पी गये। उस समय जो भी बनस्पतियाँ थीं सबका सूख जाना स्वाभाविक ही था, उस समय संवर्ताक नामक अग्नि वायु से उन सम्पूर्ण स्थलों में फैल गई जहाँ -जहाँ का जल सूख गया था। यह अग्नि भूमि के अंदर तक भी गई थीं और वहाँ का भी जल सूख गया था। पर्वत, नदी, नालों का सोखा हुआ जल भाप बनकर आकाशगंगा में चला गया, अब अपनी गति पर चलते हुए वे सौर्यमण्डल में दूर -दूर तक चले गये तो वायुमंडल शीतल होने लगा और जल मेघ वरसने लगा। इन बादलों से विद्युत उत्पन्न हो जाती है और घोर गर्जना  के साथ वारिश होने लगती है, पर्वतों पर वर्फ, जो सर्वाग्नि से भाप वन गया था, वह भी जल वनकर वरसता है और यह कहा जाता है कि सब जलमग्न हो गया है। यह वर्णन युगान्तर प्रलय का है। इसका वर्णन ऋग्वेद (10-129-1, 2) में किया गया है।

पुनः सृष्टि का आरम्भ 

यह युगान्त प्रलय सम्पूर्ण पृथ्वी पर आयी थी, यद्यपि इस काल का प्रत्यक्ष प्रणाम नहीं पाया जाता इसका भी कारण है कि यह प्रलय लगभग तीस लाख वर्ष पहले हुआ था जिसका प्रमाण हमारे वेदों, पुराणों रामायण और महाभारत में उपलब्ध है। देव सृष्टि के लक्षण जल प्लावन के उपरांत भी मिलते हैं। महाभारत तथा अन्य ग्रंथों के अनुसार महर्षि मनु ने अपने साथ नौका में सप्त ऋषियों को बचाया था उनके साथ परिवार जनों तमाम पशु-पक्षियों, वनस्पतियों को नर -नारियों को बचाने के उत्सुक हुए होंगे, सभी को बचाया और एक बड़ी नाव में संरक्षित किया। आगे मनु की नाव को जिसे हम मत्स्य अवतार कहते हैं वह जो मनु द्वारा सरक्षित मछली थी वह बहुत विशाल हो गई थी आयी मनु ने अपनी नाव को मछली में नाव को बांध ऊपरी पहाड़ी पर ले गया।

पुनः तभी सृष्टि भी संभव हुईं होगी, यह भी हो सकता है कि ध्रुब के समीप अथवा पर्वत शिखरो पर कुछ बस्तीयाँ बच गयीं हों, सतयुग के "नाग, यक्ष, राक्षस, गन्दर्भ, देव" सब त्रेता युग में पुनः प्रगट हुए होंगे। फिर इतना जो लिखा मिलता है कि मनु के बहुत संताने थीं। प्राचीन भारतीय भाषा में अधिक संतान उत्पन्न करने वाले को प्रजापति कहा जाता था, मनु को भी प्रजापति माना गया है। परन्तु संतान उत्पन्न करने के लिए स्त्रियां तो होनी चाहिए वे अवश्य मनु के साथ उस नौका में रही होंगी जिसे मनु ने बचाया था। महर्षि मनु के समय में भी अमैथुनीय सृष्टि का, जैसे प्राणी सृष्टि के आरम्भ होने के समय का वर्णन है यद्यपि कोई ग्रंथों के अलावा कोई प्रणाम नहीं मिलता। ऐसा भी हो सकता है कि जल प्लावन के समय नाव में मनु अपने परिवार के साथ गये होंगे और पुनः जब नौका से बाहर आये होंगे तो उसमें स्त्री और पुरुष दोनों रहे होंगे। उन सबके परिवार को भी मनु की संतान माना गया है, जैसे राजा अपनी प्रजा को अपनी संतान मानता रहा है।

मनु से दो वंश चले, एक मनु के पुत्र की संतान का दूसरा उनकी पुत्री के सन्तानो का, इन दोनों वंशो की वंशावलिया मिलती हैं। नामावलियो से हमारा अभिप्राय यह है कि वंश के विख्यात नामों की सूची और वंशावलियों में काफ़ी अंतर पाया जाता है। वंशावली लिखते समय वंश में यथा संभव सभी का नाम आता है, यदि कहीं कड़ी न मिले तो वहाँ लिख दिया जाता है कि यहाँ परंपरा टूट सी गई है। परन्तु नामावलियो में यह आवश्यक नहीं समझा जाता कि जब लाखों वर्ष की परंपरा का वर्णन हो तो वंशवली असंभव हो जाता है। केवल प्रख्यात व्यक्तियों के नामों की ही सूची वन पाती है और यह उचित भी है. उदाहरण स्वरुप चंद्रवंशियों की नामावली लिखते समय कहा है कि दक्ष प्रजापति का वर्णन तो सतयुग के आरम्भ से आया है वैवस्वत मनु का नाम सतयुग और त्रेता के सन्धि पर से है। बीच में कुछ वंशो का वर्णन इस प्रकार दिया गया है :-- विष्णु पुराण में पृथु के वंश की नामावली दी गयी है, पृथु - अंतर्धान - वादि - हविर्धन यही प्राचीन वहीं शुक्र यानी प्रचेता कहलाये।


इस प्रकार विष्णु पुराण में पृथ और प्रचेताओं में चौथी पीढ़ी का वर्णन है। परन्तु महाभारत में तो प्रचेताओं से ही वंशवली बताई गई है, इस प्रकार जब श्री राम का विवाह होने लगा तो दशरथ के पुरोहित वशिष्ठ ऋषि ने दशरथ के पूर्वजों का वर्णन इस प्रकार किया है :--- ब्रम्हा,-मारिची - कश्यप - विवस्वान - वैवस्त- मनु - इक्षाकु इत्यादि। अर्थात पूर्ण सतयुग का वर्णन इन पांच पीढ़ियों में कर दिया गया है, वहाँ भी हमारा मत है कि यह नामावली वंशवली नहीं है। आगे ग्रंथों में कहा गया है कि प्रचेता दक्ष के अपने वर्ण की स्त्री से सहस्त्र संताने उत्पन्न हुईं। यहाँ इसका अभिप्राय यह हो सकता है कि दक्ष तो राजा थे उनके राज्य में उस समय इतनी ही जनसंख्या रही होगी, क्योंकि राजा अपने प्रिय जनता को अपनी संतान मानता था। अब एक प्रश्न उत्पन्न यह होता है कि ऐसा क्यों लिखा गया है? तो स्पष्ट है कि लाखों वर्षो के इतिहास में इस प्रकार का लिखना उनकी कार्य पद्धति रही होगी। और भी पद्धति हो सकता है लेकिन यहाँ कोई विवाद नहीं माना जाता है, यहाँ तो वर्णन किया गया है उसके अर्थ भाव समझने का प्रयत्न किया जा रहा है। विवस्वान को कश्यप और अदिति का पुत्र माना गया है, यहाँ भी हमारा मत है कि विवस्वान कश्यप का पुत्र नहीं था उसके परिवार का रहा होगा। वस्तुतः मरीचि से लेकर मनुपर्यंत तीन ही पीढ़ियां पायी जाती हैं। जिसका अभिप्राय यह है कि साहस्त्रों पीढ़ियों के बीतने के पश्चात् महर्षि मनु पैदा हुए होंगे, मरीचि अमैथुनीय सृष्टि के उत्पन्न हुए थे और मनु काल में जल प्लावन से पूर्व बताया गया है कि जनसंख्या अधिक थी और चरित्र का ह्रास हो रहा था।

मनु - जलप्लावन के पश्चात् पुनः संतान उत्पन्न करने में लग गये इसीलिए मनु को सृष्टि का निर्माता माना गया है। कहा गया है कि इन्हीं मनु द्वारा ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र उत्पन्न किये गये। इन ब्राह्मण स्वाभाव वालों में उत्पन्न हुए छहो अंगों सहित वेद पढ़ा, इनमें से कुछ नाम इस प्रकार है इनमें इच्छाकू का नाम भी है इसके अतिरिक्त मनु के पचास पुत्र भी बताये गये हैं इन्हे मनु के परिवार का ही मानना चाहिए। मनु की एक पुत्री का नाम इला था इस लड़की ने बुद्ध के पुत्र चंद्र से विवाह किये था बुद्ध देवलोक का प्राणी माना गया है, बुद्ध का पुत्र भ्रमण करते हुए हिमाचल में आया तो इला ने उससे विवाह कर लिया। इश्वाकू न केवल वेदों के विद्वान थे बल्कि कुशल राज्य प्रबंधक भी थे।

पुनःसृष्टि तथा जल प्लावन का काल 

महाभारत में सृष्टि रचना धर्म को शास्वत धर्म कहा गया है, सतपथ ब्राह्मण में यह कहा है कि --यह जो अग्नि का (प्राण अथवा तेज ) यजन होता है, जो (जो ऊपर वर्णित प्राण के सात रूप बने -- शतपथ 6-1-1-2) कहा है कि परमाणु के भीतर से इंद्र उत्पन्न हुए और सात भागों में बट गये उसी को यजन कहा गया है सात पुरुषों का रस अर्थात परिणाम था, वह सब प्रकार एकत्रित हो गया। इसी में से देवों के लिए आहुति दी जाती है, जिसको सिर कहते हैं। इसका अभिप्राय यह है कि जैसा त्रयी विद्या में कहते हैं वैसा रचना कार्य ब्रम्हा जी ने किया, इसी त्रयी विद्या को सास्वत धर्म कहा है। महाभारत के शांति पर्व में 342वें अध्याय में कहा कि ब्रह्म प्रत्येक मनवंतर में इसे सास्वत धर्म जानकर रचना कार्य करते हैं. अभिप्राय यह है कि यह त्रायी विद्या ही है जिसे जानकर ब्रह्म जी सृष्टि रचना करते हैं।

यहाँ इतना स्मरण रखने की आवस्यकता है कि महाभारत के वन पर्व में आंशिक प्रलय और युग प्रलय का वर्णन एक दूसरे में मिला दिया गया है। यह तो पुराणों में से ऐतिहासिक अंश निकालने वाले का काम है कि ज्ञान को बुद्धि की चलनी से छानकर ग्राह्या और अग्राह्या को पृथक - पृथक करें। पुराण जिज्ञासुओं के प्रश्नों के उत्तर में कहें गये हैं इस कारण जैसे - जैसे जिज्ञासु प्रश्न करते जाते हैं, पुराण कथा करने वाला उसका उत्तर देता जाता है। इस कारण पूर्व का तथा उत्तर की परस्पर बात मिल गई है, जलप्लावन की प्रलय आंशिक थी, न तो पूर्ण भूमण्डल ही जला था, न ही पूर्ण जल में डूबा ही था।


इक्षाकु वंश 

मनु से दो वंशावलिया चली थीं, एक पुत्र इक्षाकु की दूसरी पुत्री इला की। इक्षाकु ने अपने वंश का नाम अपने पितामह विवस्वान के नाम पर रखा था। इस कारण उस वंश का नाम सूर्यवंश कहा गया, यह वंशवली त्रेता युग और उससे भी पीछे द्वापर और कलियुग तक भी चली अ रही है, भारत में आज भी बहुत से राजस्थान के रजवाड़े अपने को सूर्यवंशी कहते हैं। युग गणना के अनुसार त्रेतायुग के आरम्भ को अब 21,63,090 वर्ष हो चुके हैं. अतः सूर्यवंश की वंशावली अर्थात उन सभी राजाओं के नाम जो इक्षाकु से आज तक हुए हैं, बताना अथवा लिखकर रखना न केवल असंभव है बल्कि अनावश्यक भी है। इक्षाकु से लेकर राम तक जो त्रेतायुग के अंत में हुए, इस वंश के कुछ विख्यात राजाओं के नाम ही दिया जा सका है, जो इतिहास की दृष्टि में उल्लेखनीय भी है। बाल्मीकि रामायण के अनुसार राजाओं की सूची इस प्रकार है :-- इक्षाकु - कुक्षि, विकुक्षि, वाण, अनरन्य, पृथु, त्रिशंकु, धुंधमार, युवनस्च, मान्धाता, सुसन्धि, ध्रुब, सन्धि, भरत, असित, सगर, असमंज, दिलीप, भगीरथ, कुकुत्स्य, रघु, प्रवृद्ध, शंखड़, सुदर्शन, अग्निवर्ण, शीघ्रग, मरू, पशुश्रुक, अंबरीश, नहुश, ययाती, नाभाग, अज, दशरथ और राम। अब ये सभी मनु वंशज माने जाते हैं, लेकिन हम सभी जानते हैं कि जो प्रसिद्ध राजा होते हैं उन्हीं का उल्लेख मिलता है।

इस प्रकार जलप्लावन, सृष्टि रचना और महर्षि मनु की कथा मैंने संक्षेप में रखने का प्रयास मैंने किया है 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ