पक्षी जगत का सबसे बुद्धिमान प्राणी
कौवा पक्षी मानव हितकारी और पर्यावरण के लिए अत्यधिक उपयोगी होता है। ये पक्षी अंडे कम देता है और बच्चे भी कम ही बचते हैं, शायद एकाध । भगवान श्री कृष्णा गीता का उपदेश करते हुए कहते हैं हे अर्जुन :- मैं बृक्षों में पीपल हूँ अब ऐसा भगवान क्यों कह रहे हैं? तो ध्यान में आता है कि वैसे तो सभी वनस्पतियां मानव समाज के लिए उपयोगी हैं कोई भी बनस्पति ऐसा नहीं है जिसमे औषधिय गुण नहीं है, लेकिन पीपल उनमें विशेष है पीपल हमें चौबिसो घंटे आक्सीजन देता है इसके पत्ते से लेकर छिलके, जड़ व वीज सभी में औषधीय गुण पाये जाते हैं। इसलिए भगवान ने कहा कि मैं बृक्षों में पीपल हूँ। लेकिन पीपल के बीज से सामान्यतया पीपल का पौधा नहीं होता। अब पीपल इतना महत्वपूर्ण पेड़ है फिर ये होता कैसे है -?
वैसे तो पीपल के पेड़ में लाखों बीज पाये जाते हैं लेकिन पौधा नहीं! कौवा पीपल के वीज को खाता है और जहाँ बीट करता है वहीँ उसी बीट में वीज रहता है और वहीँ पीपल का पौधा उग आता है। अब पर्यावरण हेतु हमारे पूर्वज कितने सतर्क थे इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि कौवे का जीवन कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि कौवा नहीं रहा तो पीपल भी नहीं रहेगा। अब कौवा कब गर्भ धारण करता है तो ध्यान में आता है कि कौवे का गर्भाधान हिंदू सनातन धर्म अनुसार पितर पक्ष के महीने में कौवा गर्भ धारण करता है। अब इसके गर्भ को सुरक्षित रखने के लिए हमारे पूर्वजो ने एक कर्मकांड निश्चित किया कि कौवा का गर्भ सुरक्षित रहना चाहिए, उसके लिए उसे खीर खिलाना चाहिए उससे पूर्वजों का तर्पण भी होगा इसलिए खीर बनाकर घर के ऊपर रखा जाता है और कौवा उस खीर को खाता है जिससे उसका गर्भ सुरक्षित रहता है। जब कौवा सुरक्षित रहेगा तो पीपल भी होगा और जब पीपल होगे तो फिर पर्यावरण अपने आप सुरक्षित रहेगा। हम यह समझ सकते हैं कि पीपल और कौवे का कितना महत्व है, हिन्दू धर्म में कौवा का क्या -क्या महत्व है आइये समझे।
धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं
पितृ पक्ष और श्राद्ध :- श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वजों के निमित्त बनाये गये भोजन और खीर पूड़ी का पहला हिस्सा कौवे को खिलाया जाता है, ऐसा माना जाता है कि कौवे द्वारा भोजन ग्रहण करने से वह हमारे पितरो तक पहुँचता है और उनकी आत्मा को शांति मिलता है।
पितरों का प्रतीक :- हिंदू धर्म में कौवो को पितरो का रूप और यमराज का दूत माना जाता है।
पौराणिक कथा :- रामायण की कथा अनुसार, इंद्रदेव के पुत्र जयंत कौवे का रूप धारण किया था. भगवान राम ने उन्हें यह वरदान दिया था कि कौवे को खिलाया गया भोजन पितरों को मिलेगा। पौराणिक मान्यता अनुसार कौवा "भगवान शनि देव जी" की सवारी मानी जाती है।
पर्यावरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण :-
प्रजनन और पोषण :- श्रद्धा के समय कौवो के प्रजनन का समय होता है, इस दौरान उसे खीर खिलाने से उन्हें भरपूर प्रोटीन और ऊर्जा मिलती है जो उनकी प्रजनन क्षमता में सहायक होती है।
कौवे से जुड़े प्रमुख शुभ संकेत
जल पीना या स्नान करना :- यदि कौवा किसी वर्तन से पानी पिता है या पानी में स्नान करता है अथवा खेलता है तो इससे अचानक धन लाभ और कार्यों में सफलता का संकेत माना जाता है।
सुबह बोलना :- सुबह सुबह घर के छत या बालकनी पर कौवे का कांव कांव करना किसी शुभ समाचार मिलने अथवा किसी मेहमान के आगमन का संकेत माना जाता है।
मुख में शुभ वस्तु लाना :- कौवे के मुख में फल, फूल, अन्न, रोटी लेकर आना अचानक धन प्राप्ति या इच्छा पूर्ति का सूचक माना जाता है।
यात्रा के दौरान संकेत :- यात्रा पर निकलते समय यदि कौवा सामने से कांव -कांव करता हुआ जाये अथवा जोर -जोर से आवाज करें तो यात्रा सफल होने और वड़ा बदलाव आने की संभावना बढ़ जाती है।
कौवा बहुत बुद्धिमान पक्षी होता है अपने ऊपर आने वाले खतरे हो तुरंत भाँप लेता है, वैज्ञानिक शोध के अनुसार एक बार देखने पर उसे स्मरण रहता है किसी का चेहरा भूलता नहीं है। इस प्रकार कौवा का वैज्ञानिक पौराणिक और पर्यावरण के लिए कितना महत्व है संक्षेप में हमने रखने का प्रयत्न किया है।

0 टिप्पणियाँ